जसपुर पुलिस ने लापता दो नाबालिग युवतियों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, रामपुर, उत्तर प्रदेश के दढ़ियाल क्षेत्र से बरामद हुईं लापता युवतियां, युवतियों को बहला फुसलाकर ले जाने वाला युवक गिरफ़्तार ,पुलिस की तत्परता की सराहना

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर, ऊसिंन पुलिस द्वारा क्षेत्र के गांव से लापता हुई दो नाबालिक युवतियों को को रामपुर उत्तर प्रदेश के दढ़ियाल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया । पुलिस ने इस मामले में नाबालिगों को बहला फुसलाकर ले जाने वाले एक युवक  को गिरफ्तार कर सफलता प्राप्त की । इस मामले में पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।
दिनांक 15.06.26 एक व्यक्ति द्वारा जसपुर ऊधम सिंह नगर कोतवाली में तहरीर देकर सूचना दी कि उसकी नाबालिक पुत्री और उसकी बहन की नाबालिक पुत्री उम्र 16 वर्ष जो हमारे साथ ही रहती थी, दिनांक- 10.06.26 को बिना बताये घर से  कहीं चली गयी हैं, बहुत ढूंढ खोज करने पर कहीं नहीं मिलीं तो वह थाने में रिपोर्ट लिखाने आया है । उसकी तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मु० अ०सं० 228/26 धारा 140(1) BNS अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया और इस मामले की विवेचना उ०नि० राजेंद्र  प्रसाद चौकी प्रभारी सूत मिल को दी गयी । मामले की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति को दी गई। उनके द्वारा पुलिस को तुरंत टीम गठित कर नाबालिगों को ढूंढ कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने का आदेश दिया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के आदेशानुसार जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में जसपुर पुलिस द्वारा टीम गठित कर गठित की गयी । जिसके द्वारा सुरागसी, पतारसी कर दिनांक 20-/06/2026 को दोनों नाबालिकों को रामपुर उत्तर प्रदेश के दढ़ियाल क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया तथा नाबालिकों को बहला फुसला कर ले जाने वाले अजय सैनी पुत्र राधे श्याम निवासी 21 वर्षीय युवक फत्तेवाला दढ़ियाल टांडा रामपुर उ०प्र० को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने संबंधित मुकदमे में धारा -137(2)/87/64 BNS व 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढोतरी कर आरोपी का चालान कर दिया । नाबालिकों के परिजनों व क्षेत्र वासियों द्वारा पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की जा रही है ।
पुलिस टीम :
1- प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय
2- उ०नि० राजेंद्र प्रसाद व उ०नि० रुचिका चौहान 
3- कांस्टेबल अरुण कुमार 
4- कांस्टेबल परविन्द्र कुमार 
5- पी.आर. डी. बाला कुमारी कोतवाली जसपुर उधम सिंह नगर ।रभ