– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: आम के पेड़ों के अवैध कटान की खबर चैनल पर प्रसारित करने पर पेड़ कटवाने वाले व्यक्ति के पुत्र पर संबंधित पत्रकार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया । जिसकी शिकायत उप जिला अधिकारी से की गई ।
एक न्यूज़ चैनल के पत्रकार ग्राम मंडुवाखेड़ा हाल कलिया वाला रोड निकट कार्यालय क्रय विकय समिति, जसपुर ,ऊधम सिंह नगर निवासी अजय सिंह सागर उर्फ मिंटू सिंह
ने उप जिला अधिकारी जसपुर, ऊधम सिंह नगर को शिकायती पत्र देकर शिकायत की है कि उन्होंने ग्राम मलपुरी, जसपुर,ऊधम सिंह नगर निवासी राजपाल चौधरी द्वारा 4 जुलाई 2026 को अवैध रूप से अपने आम के हरे-भरे व फलदार वृक्ष कटवाए जाने की खबर अपने चैनल पर प्रसारित की थी । पत्रकार अजय सिंह सागर ने राजपाल चौधरी के पुत्र पुलकित चौधरी पर आरोप लगाया है कि उसके द्वारा 7 जुलाई 2026 को रास्ते में रोक कर उनके साथ गाली गलौज की और जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और उसने उन पर खबर को लेकर पैसे मांगने का झूठा आरोप भी लगाया । उन्होंने कहा कि जान से मारने की धमकी से सदमे में हैं । उन्होंने आरोपी के खिलाफ संवैधानिक कार्रवाई करने की मांग की । पत्रकार को जान से करने की धमकी मिलने पर स्थानीय पत्रकारों में रोष व्याप्त है ।