– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर में दो पक्षों आपस में हुए झगड़े के बाद एक पक्ष के लोगों द्वारा विरोधी पक्ष के युवक 20 वर्षीय नितिन प्रजापति
की कार से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना प्रकाश में आई है । मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है । पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है । घटना से मृतक के परिजनों में भारी रोष व्याप्त हो गया । आक्रोशित परिजनों द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मृतक के शव को चौराहे पर व कोतवाली परिसर में रखकर प्रदर्शन किए जाने की तैयारी से मामला गरमा गया । इस पर पुलिस प्रशासन द्वारा पीएसी बुलानी पड़ी ।

की कार से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना प्रकाश में आई है । मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है । पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है । घटना से मृतक के परिजनों में भारी रोष व्याप्त हो गया । आक्रोशित परिजनों द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मृतक के शव को चौराहे पर व कोतवाली परिसर में रखकर प्रदर्शन किए जाने की तैयारी से मामला गरमा गया । इस पर पुलिस प्रशासन द्वारा पीएसी बुलानी पड़ी ।


जानकारी के अनुसारदिनांक 10/7/ 2026 को रात्रि समय 10:30 बजे खेड़ा लक्ष्मीपुर रोड पर एक कार द्वारा तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दिए जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस तत्काल मौके पहुंची परंतु वहां पर 20 वर्षीय नितिन कुमार पुत्र बनारसी दास उर्फ पप्पू कारीगर मोहल्ला जुलाहान जसपुर ऊधम सिंह नगर घायल अवस्था में पड़ा मिला । जिसे तुरंत उपचार हेतु सामुदायिक चिकित्सा केंद्र , जसपुर पहुंचाया गया जहां से हालात नाजुक होने के कारण उसे काशीपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया ।
मृतक के परिजनों द्वारा विरोधियों द्वारा कार से कुचलकर नितिन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। नितिन की हत्या से उसके परिजनों व सगे संबंधियों में भारी रोष व्याप्त हो गया । आक्रोशित परिजनों व सगे संबंधियों ने दिनांक 11/07/2026 को प्रातः 10 :30 बजे स्थानीय विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कोतवाली का घेराव किया और उन्होंने कार से कुचलकर नितिन की हत्या की जाने का आरोप लगाया । उन्होंने आरोपियों को को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की । पुलिस द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने के आश्वासन पर आक्रोशित लोग शांत हुए । लेकिन उन्होंने चेतावनी दी यदि आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं होती तो मृतक का शव जसपुर पहुंचने पर चौराहे व कोतवाली में रख कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा । पुलिस प्रशासन उनकी इस चेतावनी से चौकस हो गया और उसके द्वारा पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव जसपुर पहुंचने से पहले ही स्थिति खराब होने की आशंका से एहतियात के तौर पर पीएसी बुला ली गई और पीएसी को नगर के सुभाष चौक पर तैनात कर दिया गया । पुलिस द्वारा मृतक के शव को सुभाष चौक से पहले ही रोक दिया गया । इस पर मृतक के परिजन शव को सुभाष चौक पर या कोतवाली रखकर प्रदर्शन नहीं कर पाए और वे शव को लिए जीजीआईसी-अस्पताल रोड स्थित काली मंदिर के पास काफी देर तक प्रदर्शन करते रहे । जहां सुरक्षा बल तैनात रहा । पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया जाता रहा । इस पर वे शव को लेकर घर पर चले गए । मृतक के घर पर शोक संवेदना करने वालों की भारी भीड़ लग गई । वहां भी सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा बल तैनात रहा । तक के परिजनों ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर सौंप दी है । समाचार लिखने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया । पुलिस मामले की तत्परता गंभीरता पूर्वक गहन जांच कर रही है । स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा घटना का मुकदमा दर्ज करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । घटना को लेकर मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है । मृतक क शव जस्ट पहुंचने से पहले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर उत्तेजित महिलाओं ने भी कोतवाली का घेराव और जमकर प्रदर्शन किया ।
घटना की पृष्ठ भूमि में बताया गया कि नितिन व उसके साथियों का 10 जुलाई 2026 को किसी बात को लेकर श्मशान घाट रोड पर कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था ।