जसपुर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया नितिन हत्या का खुलासा, 2 शातिर हत्यारोपी गिरफ्तार,सड़क दुर्घटना का रूप देकर की थी हत्या,  वारदात को छुपाने का किया गया था प्रयास,घटना में प्रयुक्त कार बरामद,पुरानी रंजिश के चलते कार से मोटरसाइकिल को रौंद कर दिया था घटना को अंजाम

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: दो पक्षों में आपस में झगड़ा होने के बाद कार सवार लोगों द्वारा कार से मोटरसाइकिल रौंद कर जसपुर,ऊसिंन निवासी युवक नितिन की हत्या कर दी गई थी । पुलिस ने मात्र 48 घंटे के अंदर नितिन हत्याकांड का खुलासा करने में सफलता प्राप्त कर ली। पुलिस ने इस मामले में 2 नामजद हत्या आरोपियों को गिरफतार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली ।
दिनांक 10.07.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे जसपुर पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि जसपुर की ठाकुरद्वारा चुंगी के पास खेड़ा वाली रोड पर एक सड़क दुर्घटना हुई है । जिसमें एक कार चालक द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी गई है तथा मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं और कार चालक मौके से फरार हो गया है । सूचना प्राप्त होते ही जसपुर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहां घटनास्थल पर सड़क किनारे नहर में एक मोटरसाइकिल पड़ी हुई मिली, जिसे बाहर निकलवाकर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा घटना में घायल व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त करने हेतु सरकारी अस्पताल जसपुर सहित अन्य चिकित्सालयों में जानकारी जुटाई गई, किन्तु घायल व्यक्तियों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी ।
दिनांक 11.07.2026 को घायल नितिन कुमार पुत्र बनारसी दास उर्फ पप्पू कारीगर निवासी मोहल्ला जुलाहान जसपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा थाना जसपुर में उपस्थित होकर तहरीर देकर सूचना दी गई कि उक्त घटना में घायल उनके पुत्र नितिन कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है तथा यह कोई सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है, जिसे पुष्पेन्द्र चौहान उर्फ मानू पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी गांव कासमपुर जसपुर, ऊधम सिंह नगर तथा जाकिर गुज्जर पुत्र शाहिद हुसैन निवासी वार्ड नं 13 नई बस्ती जसपुर,ऊधम सिंह नगर द्वारा कार से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर घटना को अंजाम दिया गया है । पुलिस ने
तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 278/2026,धारा 103(1), 351(2), 352 एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया ।
पुलिस ने घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार सुरागरसी करके व तकनीकी साक्ष्यों का संकलन करते हुए घटना का शीघ्रातिशीघ्र खुलासा करने का  प्रयास किया गया । इसी क्रम में पुलिस ने दिनांक 12.07.2026 को सूचना पर हाईवे के किनारे घेराबंदी कर घटना में प्रयुक्त वाहन बलेनो कार संख्या U P -21 DF-4379 सहित मुकदमे में नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि दिनांक 10.07.2026 को उनका मृतक नितिन,लविश,हर्ष तथा उनके साथियों के साथ विवाद एवं झगड़ा हो गया था। बाद में जब नितिन, लविश एवं हर्ष ठाकुरद्वारा चुंगी से खेड़ा जाने वाली नहर रोड पर दिखाई दिए तो दोनों आरोपियों ने एक राय होकर गुस्से एवं प्रतिशोधवश उन्हें जान से मारने की नीयत से उनकी मोटरसाइकिल में अपनी बलेनो कार से टक्कर मार दी तथा उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गए । आरोपियों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई । पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के पेश किया
  1. आरोपियों का आपराधिक इतिहास:
पुलिस ने बताया कि आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान उर्फ मानू पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी कासमपुर,जसपुर, ऊधम सिंह नगर एफआईआर संख्या 312/2020 धारा 170/341/384 भारतीय दण्ड संहिता में पहले भी जेल जा चुका है । दूसरे आरोपी जाकिर गुज्जर पुत्र शाहिद हुसैन का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है ।
एसएसपी का संदेश : 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने कहा कि जनपद में हत्या जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जायेगा । उनके
लिए कोई स्थान नहीं है । ऊधम सिंह नगर पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है तथा कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले प्रत्येक अपराधी के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
घटना का खुलासा करने व आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय
2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक भूपाल राम पौरी
3. उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मौनियाल
4. उपनिरीक्षक सन्तोष देवरानी
5. उपनिरीक्षक हरीश आर्या
6. उपनिरीक्षक रुचिका चौहान
7. उपनिरीक्षक ललित डिगारी
8. मुख्य आरक्षी कुन्दन सिंह
9. मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र मेहता
10. आरक्षी अरुण कुमार
11. आरक्षी कुलदीप सिंह
12. आरक्षी जाकिर हुसैन
13. आरक्षी अब्दुल मलिक
14. आरक्षी विपिन कुमार
15. आरक्षी भवान सिंह कोतवाली जसपुर  ,उधम सिंह नगर ।