वीरेंद्र सिंह चौहान बने जसपुर क्षेत्र की खेड़ा लक्ष्मीपुर-रहमापुर ग्राम पंचायत के उप प्रधान 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद उधम सिंह नगर के विकासखंड जसपुर की ग्राम पंचायत खेड़ा लक्ष्मीपुर-रहमापुर के उप प्रधान लिए हुए मतदान में वीरेंद्र सिंह चौहान को 7 और उनकी प्रतिद्वंदी आफरीन पत्नी मोहम्मद असलम को 4 मत प्राप्त हुए । मतगणना के आधार पर वीरेंद्र सिंह चौहान को विजयी घोषित किया गया । चुनाव प्रक्रिया ग्राम पंचायत के विद्यालय में चुनाव अधिकारी मनीष कुमार की देखरेख में संपन्न हुई । उप प्रधान बनने पर वीरेंद्र सिंह चौहान के समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई । उनके वीरेंद्र सिंह चौहान का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी तथा उनकी जीत की खुशी में मिष्ठान वितरण किया गया ।