– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड:
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) जसपुर मंडल के तत्वावधान में जसपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित काव्या रिसोर्ट में ‘युवा संवाद सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिभावान और मेधावी छात्र-छात्राओं मनोबल बढ़ाने के लिए उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया । जिससे युवाओं का उत्साह वर्धन हुआ और वे इससे काफी खुश नजर आए ।





कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और राष्ट्र के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे । भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता रहेगा।
एस.सी.आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि। मेधावी छात्र-छात्राएं कल समाज का नेतृत्व करेंगे और राष्ट्र के निर्माण में अहम् भूमिका निभाएंगे ।
मेधावियों का सम्मान:
सम्मेलन के दौरान जसपुर मंडल के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस प्रोत्साहन के लिए युवा मोर्चा का आभार व्यक्त किया । भाजपा नेता पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान,जसपुर भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार चौहान,कमल चौहान,बीएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार मिश्रा, अमित बग्गा, कमल कश्यप, सत्यम, प्रशांत पंडित, मनीष सैनी,हिमांशु ,गौरव प्रजापति, विनीत चौहान, गौरव कश्यप, देवेन्द्र,राहुल चौहान, विशाल कश्यप एडवोकेट, पवन सैनी , नील कण्ठ राणा,करन,यूनुस चौधरी,अशोक खन्ना,अनिकेत जोशी,गौरव सिंह,तथा जसपुर मंडल के स्थानीय पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।