उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिम्मेदार पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार पदों पर किया तैनात,जसपुर क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी कांग्रेस के सक्रिय सिपाही सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुखदेव सिंह को किया जिला सचिव नियुक्त 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: कांग्रेस कमेटी द्वारा 2027 के विधानसभा चुनाव में मद्देनजर संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पार्टी के जिम्मेदार एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार पदों की कमान सौंपी गई । इसी कड़ी में उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्ण भरोसा जताते हुए जनपद ऊधम सिंह नगर के गांव भोगपुर निवासी सक्रिय कांग्रेस के सक्रिय एवं मिलनसार युवा कार्यकर्ता समाजसेवी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सरदार सुखदेव को जिला ऊधम सिंह नगर का सचिव नियुक्त किया गया है । उन्होंने जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर जाने पर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे सक्रियता,कर्मठता,लगन एवं ईमानदारी से निष्पक्ष रूप से अपनी जिम्मेदारी को निभायेंगे । उनके कांग्रेस पार्टी का ज़िला सचिव बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई दी ।