जसपुर के आरएलएस मैमोरियल डिग्री कॉलेज का बीएड चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत 

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड:कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षाफल में आरएलएस मैमोरियल डिग्री कॉलेज,किशन पुर,जसपुर, ऊधम सिंह नगर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया । परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा ।
महाविद्यालय की छात्रा अक्षिता भट्ट ने 84.94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज में प्रथम स्थान  प्राप्त किया।
उदिशा नौगाई ने 81.88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अनुष्का ने 81.11 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मीना रावत,पिंकी जोशी,किरन बावरी चौथे स्थान पर रहीं । महाविद्यालय के सचिव विनय चौहान,प्राचार्या डॉक्टर भुवनेश कुमारी,विपिन कुमार,मनोज कुमार,विवेक कुमार, मोहम्मद सलीम ,विवेक वत्सल,सुभाष कुमार,आसमा परवीन,राजवीर जी ,सत्यम गुप्ता,प्रीति वर्मा,श्रीमती गीता,दीपक कुमार,रिंकी चौहान,मोहम्मद राशिद,पिंकी ,अर्जुन सिंह आदि ने विद्यार्थियों बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।