जसपुर के सरकारी अस्पताल में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का समापन, शिविर के तीसरे दिन 923 मरीजों ने उठाया लाभ 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर, ऊधम सिंह नगर में‌ आयोजित तो तीन में दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का समापन हो गया। शिविर के तीसरे दिन 923 मरीजों ने लाभ उठाया ।
जसपुर, ऊधम सिंह नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धीरेंद्र मोहन गहलोत के नेतृत्व में तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।
दिनांक 8/8/26 को विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का तीसरा दिन था । चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि  शिविर में  तीसरे दिन 923 मरीजों ने लाभ उठाया।
शिविर मे विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया। मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्त जांचें निःशुल्क की गईं । शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए गये । शिविर के आयोजन में डॉक्टर आशु सिंघल, डॉक्टर कीर्तिका, डॉक्टर जितेंद्र चौहान , डॉक्टर अर्पित चौहान , डा संयम रहेजा, डॉक्टर अविरल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव पुनेठा, ई एवं टी सर्जन डॉक्टर प्रियाक चौहान, डॉक्टर वीरेंद्र मिश्र, फिजिशियन डॉक्टर कीर्ति मेहरा,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर धनेश्वरी खेतपाल , डॉक्टर प्रवीन, डॉक्टर राजीव, प्रबल बाजपेयी, मोहम्मद साजिद, ए बी भट्ट, नसीम अहमद ,मीनू, राकेश चौहान ,जसवंत सिंह चौहान,के के मिश्रा, रूपा तथा समस्त सी एच ओ नीटू, स्वांति, मानसी, किशोर साक्षी, भैरवी, दीक्षा, निधि ,मनोज कुमार व शिवम् ने योगदान किया । चिकित्सा अधीक्षक ने तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर को सफल बनाने पर सभी डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया ।
तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में 2928 मरीजों ने उठाया लाभ 
शिविर के पहले दिन 6 अगस्त 2026 को 965 मरीजों ने दूसरे दिन 7 अगस्त 2026 को 1040 मरीजों ने व तीसरे दिन 8 अगस्त 2026 को  923 मरीजों ने कुल मिलाकर तीनों दिन के शिविरों में 2928 मरीज ने लाभ उठाया ।