15 अगस्त आते ही जसपुर नगर पालिका प्रशासन द्वारा सुभाष चौक पर लगाया गया राष्ट्रीय ध्वज 

– सुशील चौहान 

उत्तराखण्ड : जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर के प्रमुख स्थान सुभाष चौक पर कुछ वर्ष पूर्व 100 फुट से अधिक ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया था । बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाने या फट जाने पर इस राष्ट्रीय ध्वज को स्तंभ से उतार लिया जाता है और उसके स्थान पर नया राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाता है । राष्ट्रीय ध्वज क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्तंभ से उतार लिया गया था और वह राष्ट्रीय ध्वज लगाना ही भूल गया था । पिछले कई माह से राष्ट्रीय ध्वज के अभाव में खाली स्तंभ खड़ा हुआ था । 15 अगस्त आते ही नगर पालिका प्रशासन को राष्ट्रीय ध्वज लगाने की याद आई। इससे पहले उसके द्वारा राष्ट्रीय ध्वज लगाने की जरूरत नहीं समझी गई । यदि 15 अगस्त नहीं आती तो नगर पालिका प्रशासन द्वारा अभी भी यह राष्ट्रीय ध्वज नहीं लगाया जाता ।