– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: भारतीय किसान यूनियन कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष एवं जसपुर, ऊधम सिंह नगर के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सरां
का लंबी बीमारी के बाद 19 सितंबर 2026 को निधन हो गया । 28 सितंबर 2026 को उनकी आत्मा की शांति के लिए बक्सोरा ,जसपुर ऊधम सिंह नगर गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ का भोग व अंतिम अरदास का आयोजन किया गया।
जिसमें भारतीय किसान यूनियन के काफी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें अपना मार्गदर्शक कहां गया । भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने ही जसपुर क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन की नींव रखी थी और लगन, मेहनत और ईमानदारी से संगठन को खड़ा करके किसानों की आवाज बुलंद की तथा उन्हें उनका हक दिलाया । भूपेंद्र सिंह संरा लंबे समय तक भारतीय किसान यूनियन के जसपुर,ऊथम सिंह नगर के ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर रहे । उसके बाद उन्हें भारतीय किसान यनियन का कुमाऊं मण्डल का उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष के पद पर रह कर भी किसानों के हुकुम की लड़ाई लड़ी । उनके द्वारा भारतीय किसान यूनियन के लिए किए गए अद्वितीय त्याग और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा । भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि भूपेंद्र सिंह सरां भारतीय किसान यूनियन के लिए पूर्णतः समर्पित थे। उन्हें प्रेरणा स्रोत के रूप में हमेशा याद किया जाएगा । भाकियू कार्यकर्ताओं ने उनके समर्पण में सहयोग करने के लिए उनके परिवार को भी साधुवाद दिया । भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत , उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी ऊषा तोमर व जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने भूपेंद्र सिंह सरां के निधन पर पत्राचार संवेदना प्रेषित की तथा यूनियन के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शामिल हो कर शोक सवेदना व्यक्त की । इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, प्रदेश महासचिव दर्शन सिंह देओल, प्रदेश सचिव दीदार सिंह, कुमाऊं उपाध्यक्ष बलजिंदर सिंह संधू, जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह, जिला अध्यक्ष पश्चिम शीतल सिंह,चौधरी किशन सिंह ,कुलविंदर सिंह किंदा, महाराज सिंह चौहान आदि मौजूद रहे ।