पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में 5 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:30 बजे जसपुर से शुरू होगी कांग्रेस की जनसंवाद यात्रा, कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह 

सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: कांग्रेस पार्टी की जन संवाद यात्रा 5 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:30 बजे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में जसपुर-अफजलगढ़ रोड स्थित हीरा गार्डन से शुरू होगी । उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोहम्मद नाजिम ने बताया कि कांग्रेस की जनसंवाद यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है । कार्यक्रम का व्यापक प्रबंध किया गया है। यह यात्रा जनपद के विभिन्न स्थानों से होती हुई सांय करीब 5:00 बजे हल्द्वानी पहुंचेगी ।