बॉयलर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए नादेही चीनी मिल के श्रमिक का हाल-चाल पूछने घर पहुंचे भाजपा नेता खड़क सिंह चौहान

सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख विधानसभा क्षेत्र जसपुर से विधानसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार माने जाने वाले भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला चेयरमैन नेता खड़क सिंह चौहान 8 अक्टूबर 2026 को नादेही चीनी मिल की श्रमिक आवास कॉलोनी पहुंचे , जहां उन्होंने 15 सितंबर 2026 को नादेही चीनी मिल के बॉयलर की चोटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए ब्वॉयलर अटेंडेंट गांव पसियापुर, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद निवासी दीपक कुमार पुत्र ओमप्रकाश सिंह का हाल-चाल पूछा और और घटना पर चिंता व्यक्त की । उसके बाद नादेही चीनी मिल के जीएम से गंभीर रूप से घायल बॉयलरअटेंडेंट दीपक कुमार का प्रॉपर उपचार कराए जाने के संबंध में वार्ता की । इस पर जीएम ने आश्वासन दिया कि पूर्ण रूप से स्वस्थ होने तक घायल दीपक का प्रॉपर उपचार कराया जाएगा और उसका हर संभव सहयोग किया जाएगा।