जंगल के किनारे बसे जसपुर क्षेत्र के गांव नई आबादी सीपका में जंगली हाथियों का आतंक,रौंद डाली गन्ने व धान की फसल, हुआ किसानों का काफी नुकसान,किसानों ने की नुकसान का मुआवजा देने की मांग 

सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जंगल के किनारे बसे जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के गांव नई आबादी सीपका में जंगली हाथियों का आतंक मचा रखा है। जंगली हाथियों ने किसनों की गन्ने व धान की काफी फसल रौंद डाली । जिससे उनका काफी नुकसान हो चुका है । किसनों ने बताया कि हाथी लगातार उनकी फसलों का नुकसान कर रहे हैं । जिससे वे काफी परेशान हैं । उन्होंने बताया कि वे बरसात के मौसम में भी खेतों में जाकर अपनी फसलों की रखवाली कर रहे हैं । प्रभावित किसानों में राजेंद्र सिंह पुत्र रुढ़ सिंह, सुखवीर सिंह पुत्र जसवंत सिंह और गुरदीप सिंह पुत्र करमजीत सिंह आदि किसान शामिल हैं। हाथियों द्वारा गन्ने की और धान की फसल को नुकसान पहुंचाए जाने से किसान चिंतित हैं। किसान अब अपनी बची हुई फसल को जंगली हाथियों से बचाने में लगे हुए हैं ।
। किसानों ने मांग की है कि हाथियों द्वारा फसल रौंद कर किए गए नुकसान का सर्वे किया जाए और उनके नुकसान का मुआवजा दिया जाए । किसानों का कहना है कि जंगली हाथियों से फसलों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाए , ताकि भविष्य में किसानों को इस तरह के नुकसान का सामना न करना पडे़े । उन्होंने मांग की कि रात को वन कर्मचारियों द्वारा गश्त की जाए और हाथियों से उनकी फसल को बचाया जाए ।हश्र