– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड:उमा दत्त रंगमंच रामलीला कमेटी मोहल्ला जटवारा ,जसपुर ऊधम सिंह नगर द्वारा जसपुर के ऐतिहासिक मंदिर श्री धर्मशाला मंदिर परिसर में आयोजित श्री रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ.शैलेंद्र मोहन सिंघल, रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक कंबोज की धर्मपत्नी श्रीमती उषा रानी कंबोज एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सौरभ गर्ग ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया।
मंचन के प्रथम दिन पंडित प्रेम पंत ने गणेश पूजन कराया। श्री राम आरती के बाद डॉ.स्वामी देवकीनंदन महाराज के कुशल नर्देशन में वृंदावन के कलाकारों ने खाटू श्याम बाबा के चरित्र का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों ने महाभारत के वीर योद्धा बर्बरीक की वीरता, भगवान श्रीकृष्ण के साथ संवाद और उनके ऐतिहासिक शीशदान के प्रसंग का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया।भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बर्बरीक को कलियुग में श्याम नाम से पूजे जाने का वरदान देने के दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, त्याग, समर्पण और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई । रामलीला के मंचन से पूर्व रामलीला कमेटी पदाधिकारियों ने अतिथियों को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में निकेश अग्रवाल, जसपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिओम सिंह अरोरा, पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र अरोड़ा, संजय गोयल,नवीन अग्रवाल, गौरव राजन अग्रवाल, सन्नी पधान , गजराज सिंह चौहान, राजाराम राजपूत, मनोज कुमार कश्यप, ने चौधरी मानसिंह, कैलाश मित्तल, विपलेश गुप्ता, राहुल कश्यप, हरिओम अरोड़ा और विनोद अरोड़ा मौजूद रहे।