– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय कुमार रोहेला
सृ
ने कहा कि जसपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षतिग्रस्त हल्दुआ- श्याम नगर- बाबर खेड़ा मार्ग का निर्माण शीघ्र ही शुरू हो जायेगा।
सृ
ने कहा कि जसपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षतिग्रस्त हल्दुआ- श्याम नगर- बाबर खेड़ा मार्ग का निर्माण शीघ्र ही शुरू हो जायेगा।जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हल्दुआ-श्याम नगर-बाबर खेड़ा मार्ग बहुत महत्वपूर्ण मार्ग है। यह मार्ग बाईपास का काम करता है । इस मार्ग पर कई राइस मिल व फैक्ट्रियां हैं । इसलिए इस मार्ग पर काफी आवागमन रहता है । इसके बावजूद यह मार्ग पिछले काफी समय से बुरी तरह टूटा पड़ा है । जिसके कारण इस मार्ग में गहरे-गहरे गड्ढे बने हुए हैं । वर्षा होने पर यह सड़क तालाब का रूप धारण कर लेती है। गड्ढों में पानी भरने से कीचड़ हो जाती है । जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन पलट जाते हैं । जिससे काफी नुकसान होता है । स्कूटर-मोटरसाइकिल व साइकिल भी गड्ढों में गिर जाते हैं । लोग चोटिल हो जाते हैं। गड्ढों में पानी भरने व कीचड़ हो जाने से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की ड्रेस खराब हो जाती हैं । क्षेत्र वासियों की परेशानी को देखते हुए आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहेला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से धामी के सामने प्रभावी ढंग से यह समस्या रखी। श्री रोहेला ने बताया कि इस मार्ग को pmjsy योजना के अंतर्गत बनाया गया था लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य में विसंगति करते हुए इसका मेंटेनेंस नहीं किया गया ।जिसके कारण मार्ग पूरा टूट गया । इसी संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री से शीघ्र मार्ग बनाए जाने का आग्रह किया । मुख्यमंत्री ऊनके इस आग्रह को स्वीकार किया और तत्काल आवश्यक कार्रवाई की । मुख्यमंत्री के निर्देशों पर ठेकेदार के प्रति कार्रवाई करते हुए इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाए जाने के निर्देश जारी हुए । इसी संबंध में लोक निर्माण विभाग द्वारा भी शीघ्र मार्ग बनाए जाने हेतु एस्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश अलग से आदेश जारी किया है। श्री रोहेला ने कहा कि शीघ्र ही यह मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा तथा इस मार्ग पर चलने वाले लोगो की परेशानी दूर हो जायेगी और उन्हें राहत मिलेगी। श्री रोहेला ने मुख्यमंत्री द्वारा उनके आग्रह को स्वीकार करने पर उनका आभार व्यक्त किया। उल्लेखनी यह कि क्षेत्रवासी इस क्षतिग्रस्त मार्ग के निर्माण के लिए सिर से एड़ी तक के जोर लगा चुके थे, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।है