जसपुर पुलिस का नशा विरोधी अभियान जारी, 11.49 ग्राम स्मैक के साथ 2 स्मैक तस्कर युवक  गिरफ्तार

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : जसपुर, ऊसिंन पुलिस ने दो युवा स्मैक तस्करों को 11.49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक, व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी काशीपुर निर्देशन में 2 जनवरी 2026 को जसपुर, ऊसिंन कोतवाली के एस आई ललित सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त के दौरान मोहल्ला नत्था सिंह की  गली से युवक नफीस उर्फ मंत्री पुत्र जमील निवासी निकट वेयरहाउस नई बस्ती जसपुर को 5.51 ग्राम स्मैक के साथ तथा युवक वसीम पुत्र साबिर को 5.98 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस द्वारा उनके खिलाफ धारा 8/21 NDPS ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । पुलिस के अनुसार नफीस उर्फ मंत्री पूर्व में कई बार चोरी के मुकदमों में जेल जा चुका है, पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह मनोज कुमार उर्फ मोनू पुत्र जगदीश निवासी मोहल्ला नत्था सिंह जसपुर की स्मैक बेचते हैं । जो बदले में उन्हें पीने के लिए स्मैक और खर्च के लिए पैसे देता है । मोनू उर्फ मनोज, स्मैक तस्कर लीलावती का दामाद है । जसपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार चल रहा है । कोतवाल राजेंद्र डांगी ने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा । उन्होंने कहा कि तस्करों के विरुद्ध गेंगस्टर अधिनियम में कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी ।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक- श्री राजेंद्र सिंह डांगी 
एस एस वाई जावेद मलिक 
एसआई -ललित सिंह 
एसआई-इंद्र सिंह ढेला 
एसआई हरीश आर्य 
कांस्टेबल कुलदीप सिंह 
कांस्टेबल इंद्र सिंह 
कांस्टेबल अरुण कुमार 
कांस्टेबल प्रविंदर सिंह
कांस्टेबल विनीत चौधरी 
कांस्टेबल अशोक पंवार 
कांस्टेबल दीपक जलाल 
कांस्टेबल सुरेश टम्टा 
महिला कांस्टेबल सीमा आर्य