-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : जसपुर क्षेत्र के भाकियू व राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में जसपुर क्षेत्र के किसानों के ऑफलाइन धान के भुगतान की समस्या का समाधान हो गया । 

जसपुर ऊसिंन क्षेत्र के भारतीय किसान यूनियन व मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच क्षेत्र के किसानों के ऑफलाइन भुगतान की समस्या को लेकर 10 जनवरी 2026 को कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें ऑफलाइन धान जिसकी 6 R नहीं कट पाई थी जो किसानों ने मिलो में डाला था,के भुगतान की समस्या के संबंध में दोनों पक्षों की सहमति से निर्णय लिया गया है कि उक्त बाजपुर की तर्ज पर 2280 रुपए प्रति कुंतल की दर से 12 जनवरी से मिल मालिक किसानों के खाते में पेमेंट डालना शुरू करेंगे ।