बालिका दिवस पर जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित गोष्टी में दिया गया “बेटी बचाओ भ्रूण हत्या न कराओ” का संदेश 

– सुशील कुमार चौहान 
उत्तराखण्ड:
बालिका दिवस पर जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटी बचाओ गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
बालिका दिवस पर जनपद ऊधम सिंह नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में बालिका दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें बेटी बचाओ भ्रूण  हत्या न कराओ का संदेश दिया गया । चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धीरेन्द्र मोहन गहलोत ने बेटी बचाओ एवं भ्रूण हत्या न करने पर बल दिया और जनता को जागरूक करने की आवश्यकता जताई । इस मौके पर डॉक्टर राजीव गौतम, डॉक्टर साजिद, डॉक्टर राहुल, डॉक्टर  अतुल, डॉक्टर वर्तिका, रूपा, उपेन्द्र गिरजा, बालम, दिनेश, नेहा गजाला,  बासिद , जसवन्त सिंह, राकेश चौहान, जयवीर, आशा, शेर सिंह आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।