यूजीसी काले कानून के विरोध में जसपुर में 31 जनवरी को निकाली जाएगी जन आक्रोश रैली 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर में 31 जनवरी 2026 को यूजीसी काले कानून के खिलाफ एक जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी ।
 31 जनवरी 2026 को दिन सर्व स्वर्ण समाज की तरफ से प्रातः 11:00 बजे बाजार चौक जसपुर से एक शांतिपूर्ण यात्रा स्वर्ण समाज के प्रति लगाए गए काले कानूनों के विरोध में निकाली जाएगी । क्षत्रिय महासभा,जसपुर के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सर्व स्वर्ण समाज की ओर से सभी स्वर्ण समाज से विनम्र करबद्ध अनुरोध किया है कि अपने-अपने प्रतिष्ठान, तथा रोजमर्रा के कार्य को छोड़कर अपने बच्चों के भविष्य की पूर्ण जिम्मेदारी को समझते हुए अपना कीमती समय निकालकर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी सामान्य वर्ग के प्रत्येक बंधु अपने साथ कम से कम दो व्यक्तियों को साथ में लेकर एस,डी,एम, साहब के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित अपना विरोध पत्र देने के लिए  अवश्य आएं । आज आप सब की उपस्थित से कल आप के बच्चों का भविष्य निर्धारित करेगा ।