-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस द्वारा एक स्मैक तस्कर को 4.48 ग्राम स्नेक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन मे दिनांक 29/01/2026 को एस आई ललित सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त करते समय ग्राम कासमपुर-रहमापुर रोड पर नगर पंचायत महुआ डाबरा निवासी इबरान पुत्र जाकिर हुसैन को 04.48 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस द्वारा उसके खिलाफ धारा 8/21 NDPS ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
पुलिस ने बताया कि इबरान पूर्व में बाइक चोरी तथा आर्म्स एक्ट के मुकदमों में जेल जा चुका है ।
इबरान ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह ठाकुरद्वारा, उत्तर प्रदेश से स्मैक खरीदकर नशेड़ी लड़को को बेचता है । प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी ने कहा कि नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान जारी है । नशा तस्करों को किसी भी दशा में नहीं बख्शा जाएगा । नशा तस्करों के विरुद्ध गेंगस्टर अधिनियम में कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी ।
पुलिस टीम :
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी
एस एस आई जावेद मलिक
एसआई ललित सिंह
हेड कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह
कांस्टेबल अरुण कुमार
कांस्टेबल प्रविंदर सिंह