-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: बीमारी के चलते एक सिपाही का निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार जनपद मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा के गांव नन्नू वाला निवासी 40 वर्षीय नागेंद्र कुमार
पुत्र घंटूरी वर्ष 2006 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुआ था। वह काफी समय तक जस पुर कोतवाली में चालक के रूप में तैनात था। पिछले दिनों उसकी तैनाती पिथौरागढ़ हुई थी। वर्तमान में नागेंद्र सरकारी अस्पताल के पीछे एक किराए के मकान में बच्चों समेत रहता था। 17 फरवरी मंगलवार को उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सरकारी एवं निजी अस्पतालों में उपचार के लिए ले गए। इस दौरान उसकी मौत हो गई। नगेंद्र ने अपने पीछे दो बेटे,बेटियों को रोते हुए छोड़ा है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुत्र घंटूरी वर्ष 2006 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुआ था। वह काफी समय तक जस पुर कोतवाली में चालक के रूप में तैनात था। पिछले दिनों उसकी तैनाती पिथौरागढ़ हुई थी। वर्तमान में नागेंद्र सरकारी अस्पताल के पीछे एक किराए के मकान में बच्चों समेत रहता था। 17 फरवरी मंगलवार को उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सरकारी एवं निजी अस्पतालों में उपचार के लिए ले गए। इस दौरान उसकी मौत हो गई। नगेंद्र ने अपने पीछे दो बेटे,बेटियों को रोते हुए छोड़ा है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।उधर,एसएसपी का आदेश पर फॉरेंसिक टीम जसपुर पहुंची। टीम ने नागेंद्र के घर की जांच पड़ताल की। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि नागेंद्र कुमार की अचानक हालत बिगड़ गई । उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।सुरक्षा कारणों के चलते फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।
Post Views: 145