वन मंत्री ने किया पतरामपुर जंगल सफारी का शुभारंभ,पर्यटन क्षेत्र में अब देश के नक्शे पर होगा जसपुर क्षेत्र 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड :
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जनपद ऊधम सिंह नगर की पतरामपुर,जसपुर रेंज गेट से फांटो रेंज तक विकसित जंगल सफारी का शुभारंभ किया । उन्होंने जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर फांटो रेंज को रवाना किया। वन मंत्री ने कहा कि अब जसपुर पर्यटन क्षेत्र में देश के नक्शे में आ जायेगा । उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को भी ढिकाला की तरह विकसित किया जायेगा । उन्होंने टांडा प्रभापुर,जसपुर जंगल का गेट खोलने का भी विश्वास दिलाया । कॉर्बेट पार्क,अमानगढ़ रिजर्व क्षेत्र के बाद अब पतरामपुर वन क्षेत्र में पर्यटकों के लिए फांटो रेंज तक जंगल सफारी कर सकेंगे। वन मंत्री सुबोध उनियाल व सांसद अजय भट्ट ने गेट का रिबन काटकर पतरामपुर शुभारंभ किया। उन्होंने फाटों रेंज तक जिप्सियों को रवाना किया। वन मंत्री ने कहा कि पतरामपुर गेट खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कार्बेट पार्क का नाम पूरी दुनिया में है। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने चार गेट जंगल सफारी के लिए खोले हैं। यह गेट ढिकाला की तरह विकसित किया जायेगा। उन्होंने पूर्व विधायक डा.शैलेंद्र मोहन सिंघल की मांग पर तुमड़िया डाम में रिवर सफारी, बर्ड वाचिंग कराने पर अफसरों को परीक्षण कर रिपेार्ट देने को कहा। विधायक आदेश चौहान ने कालू सेयद मजार पर सोमवार और गुरूवार को अधिक भीड़ होने पर सफारी का रूट अलग करने,तीरथ मंदिर तक सफारी कराने की मांग,तीरथ मंदिर की भूमि खतौनी में दर्ज कराने की मांग की। वन मंत्री ने अफसरों को अलग रूट बनाने,मंदिर की भूमि खतोनी में दर्ज कराने को कहा। वन मंत्री ने वन कर्मियों के लिए आधुनिक हथियार, संचार सुविधा दिलाने की बात कही। उन्होंने इस कार्य के लिए पूर्व विधायक डा. सिंघल की प्रशंसा की।इस मौके पर सीसीएफ तेजस्वनी पाटिल, साकेत बडोला, डीएफओ प्रकाश आर्य,एसडीओ संदीप गोस्वामी, रेंजर महेश बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, तीरथ सिंह, सनी पधान, डा.यूनूस,राजकुमार,अंकुर विश्नोई, सिद्वाथ सिंघल,सरवन सिद्वू, हरिओम सिंह,शैलेंद्र गहलोत आदि मौजूद रहे ।
1650 रूपये होगा टिकट
जसपुर। एसडीओ वन विभाग संदीप गोस्वामी ने बताया कि जंगल सफारी के लिए छह लोगों का 1650 रुपये टिकट होगा। इसमे जिप्सी का किराया अलग होगा। जिप्सी केवल फाटो रेंज तक सात किमी आना जाना करेगी।
जंगल सफारी का मुददा उठाने वाले को नहीं बुलाया
जसपुर। आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रोहेला ने कहा कि उन्होंने फाटो क्षेत्र में जंगल सफारी का मामला उठाया था। कार्यक्रम में उन्हे नहीं बुलाया गया। इसकी उन्हे पीड़ा है। रोहेला ने कहा कि इस परियोजना के लिए वे लंबे समय से प्रयासरत थे, उसी के उद्घाटन कार्यक्रम की उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। उन्होंने केंद्र और राज्य स्तर पर लगातार पहल की। मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी कार्यक्रम लाया गया था। उन्होंने बताया कि लोगों ने उनसे कार्यक्रम में अनुपस्थिति रहने का कारण पूछा, तब उन्हें कार्यक्रम का चला ।