-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर में लेबर इंस्पेक्टर ने दुकानों पर छापा मारा अभियान चलाया । व्यापारियों द्वारा छापा मार अभियान का जबर्दस्त विरोध किया गया । जिसके दौरान हंगामा हो गया । हंगामा होने पर छाप मार दल को वापस जाना पड़ा ।

जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर में 24 फरवरी 2026 को लेबर इंस्पेक्टर ने दुकानों पर कम उम्र के नाबालिग बच्चों से काम कराये जाने के मामले को लेकर अपनी टीम के साथ दुकानों पर छापेमारी की गई । जिससे पूरे बाजार में व्यापारियों में हड़कंप मच गया । देखते ही देखते मौके व्यापारियों की भीड़ जमा हो। इस पर व्यापारी छापा मार अभियान के खिलाफ लामबंद हो गए । लामबंद हुए व्यापारियों ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिओम सिंह व अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में छापेमारी की इस कार्यवाही को अव्यवहारिक बताया और इसका जबर्दस्त विरोध किया । जिसके दौरान हंगामा हो गया । व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिओम सिंह छापेमारी की कार्यवाही को लेकर लेबर इंस्पेक्टर से तर्क वितर्क किया और उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी दशा में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । हंगामा होने पर स्थिति को भांपकर छापामार दल छापेमारी की कार्रवाई को बीच में ही छोड़कर वापस चला गया ।