संन्यासियों वाला में झगड़े के दौरान हुए पथराव में दो लोग घायल 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर, ऊसिंन क्षेत्र के गांव सन्यासियोंवाला में दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर पथराव कर दिया । जिससे दो लोग घायल हो गए ।
 जनपद ऊधम सिंह नगर की जसपुर कोतवाली अंतर्गत गांव संन्यासियों वाला निवासी जाकिर हुसैन पुत्र लियाकत  हुसैन ने बताया कि उनके पड़ोसी भूरे पुत्र शब्बीर अहमद द्वारा कूड़ा कचरा जलाने उसके घर में प्रदूषण धुआं फैल गया । जिससे उनके परिवार को परेशानी हई । इस पर उन्होंने एतराज किया तो भूरे और उनका परिवार उन पर आग बबूला हो गया गाली गलौज करने लगा । यहां तक कि भूरे के परिवार उनके पथराव कर दिया । जिससे वे और उजमा पुत्री नाजिम घायल हो गए । ना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने स्थिति का जाया जा लिया । जाकिर हुसैन ने उन्होंने पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ।
झगड़े के बाद एक पक्ष के युवक द्वारा ग्राम प्रधान के साथ अभद्र व्यवहार
जसपुर । घटना की जांच करने के लिए पुलिस के पहुंचने पर ग्राम प्रधान आशीष कुमार चौहान उर्फ रिंकू भी मौके पर पहुंचे । इस पर भूरे के विरोधी पक्ष के एक युवक ने प्रधान के साथ गाली गलौज कर अभद्र व्यवहार किया उन्होंने इस बात की शिकायत पुलिस से की । इस पर पुलिस उसे थाने ले गई । बाद में गांव के सम्भ्रांत व्यक्तियों ने थाने पहुंचकर ग्राम प्रधान ग्राम प्रधान के साथ अभद्र व्यवहार करने युवक से माफी मंगवाई कर दोनों पक्षों का समझौता करा दिया । इस मौके पर ग्राम प्रधान के पिता देवराज सिंह चौहान, पूर्व प्रधान नजाकत हुसैन, डॉक्टर हरिराज सिंह चौहान, विनोद कुमार चौहान, विजेंद्र सिंह चौहान, समीर अहमद आदि मौजूद रहे ।