नादेही चीनी मिल के सेवानिवृत्ति कर्मचारी रामराज त्यागी की सड़क दुर्घटना में मौत, छाई शोक की लहर 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: सड़क दुर्घटना में नादेही चीनी मिल के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामराज त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गये थे । उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई ।
जानकारी के अनुसार जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के गांव राजपुर निकट नादेही चीनी मिल निवासी नादेही चीनी मिल के सेवानिवृत कर्मचारी ( जसपुर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित त्यागी के पिता ) रामराज त्यागी 8 मार्च 2026 को अपनी स्कूटी से कहीं से अपने घर लौट रहे थे,तभी नादेही चीनी के पास उन्हें एक कार ने जबर्दस्त टक्कर मार दी । जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें तत्काल उपचार हेतु जसपुर अस्पताल में ले जाया गया । चिंता जनक हालत होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें काशीपुर के लिए रेफर कर दिया गया । उन्हें काशीपुर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया । वे करीब 80 वर्ष के थे । वे हंसमुख,मिलनसार और सरल स्वभाव के धनी थे । उनकी मौत से जसपुर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई । क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक,राजनैतिक संगठनों, शिक्षक संघों के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं तथा नादेही चीनी मिल के अधिकारियों, कर्मचारीयों व नादेही चीनी मिल  के सेवा निवृत्त कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया ।