स्कूल बस चालक मोटरसाइकिल में टक्कर मार कर बस लेकर फरार, मोटरसाइकिल चालक समेत दो लोग गंभीर घायल 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: एक स्कूल की बस का चालक एक मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर बस को लेकर फरार हो गया । बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल चालक व मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति दोनों गंभीर रूप सेघायल हो गये ।
जानकारी के अनुसार ग्राम पटरानी,ढेला, रामनगर, नैनीताल निवासी रंजीत राम पुत्र हेमराम 2 अप्रैल 2026 को सुबह मोटरसाइकिल से अपने साथी के साथ मजदूरी करने गांव छोई जा रहा था, तभी उसकी मोटरसाइकिल में एक स्कूल की बस के चालक ने जबर्दस्त टक्कर मार दी । जिससे वह और उसकी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति महेंद्र पुत्र गोविंद राम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । मौके पर भीड़ जमा हो गई । लोगों ने फोन पर घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी । घायलों को तत्काल उपचार हेतु काशीपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया ।