गेहूं की तौल को लेकर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता 13 अप्रैल 2026 को करेंगे हल्द्वानी में आरएफसी कार्यालय पर प्रदर्शन 

-सुशील चौहान

उत्तराखण्ड: भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता धान की तौल को सुचारु कराने की मांग को लेकर 13 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे आरएफसी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे और आरएफसी का घेराव करेंगे । उक्त जानकारी भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने दी। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और जागरूक किसनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।