-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस द्वारा तीन वारंटियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर,अजय गणपति द्वारा जनपद में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में दिनांक 15/04/2026 को जसपुर ,ऊसिंन पुलिस द्वारा तीन वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।
जिनमें गुलफ़ाम पुत्र अली हसन निवासी खेड़ा लक्ष्मीपुर , जसपुर,ऊसिंन धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, शिवम उर्फ पेंदी पुत्र गुड्डू निवासी मोहल्ला जोशीयान, जसपुर ऊसिंन (धारा 4/25 आर्म्स एक्ट) तथा आसिफ पुत्र जुम्मा निवासी मोहल्ला जुलाहान, जसपुर, ऊसिंन (धारा 138 एनआई एक्ट) शामिल हैं ।
जिनमें गुलफ़ाम पुत्र अली हसन निवासी खेड़ा लक्ष्मीपुर , जसपुर,ऊसिंन धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, शिवम उर्फ पेंदी पुत्र गुड्डू निवासी मोहल्ला जोशीयान, जसपुर ऊसिंन (धारा 4/25 आर्म्स एक्ट) तथा आसिफ पुत्र जुम्मा निवासी मोहल्ला जुलाहान, जसपुर, ऊसिंन (धारा 138 एनआई एक्ट) शामिल हैं ।इसके अलावा पुलिस द्वारा मोहल्ला नत्था सिंह जसपुर, ऊसिंन निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र सिराजुद्दीन को नशे की हालत में मोटरसाइकिल चलाते गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 185/207 एमबी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसकी मोटरसाइकिल को सीज कर दिया ।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी
एसआई इंद्र सिंह ढेला
एसआई ललित सिंह
हेड कांस्टेबल गणेश राम
कांस्टेबल इंद्र सिंह, कोतवाली जसपुर ऊधम सिंह नगर ।
Post Views: 137