हरियावाला आम्रपाली कालोनी के पास गेहूं के खेत में लगी आग, 11 एकड़ गेहूं की फसल व 18 एकड़ गेहूं का भूसा जलकर राख 

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: काशीपुर हरिया वाला आम्रपाली कलोनी के पास गेहूं के एक खेत में आग लग गई। जिससे 11 एकड़ गेहूं व 18 एकड़ गेहूं का भूसा जलकर राख हो गया ।
17 अप्रैल 2026 को रात्रि करीब 9:00 बजे हरिया वाला, काशीपुर आम्रपाली कॉलोनी के पास गेहूं के एक खेत में आग लग गई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही  अग्निशमन अधिकारी श्याम बहादुर थापा के निर्देशन में एक यूनिट घटना स्थल पर पहुंची । जहां पहले से ही  सिद्धार्थ पेपर मिल प्राइवेट लिमिटेड के दो वाहन व नैनी पेपर मिल का एक अग्निश्मन वाहन आग को नियंत्रित करने में जुटे हुए थे । जसपुर फायर यूनिट ने भी मिनी हाई प्रेशर से दो होजरील के मध्य से आग पर पंपिंग की । तीनों फायर यूनिटों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण काबू पाया और आग को पूर्ण रूप से बुझाया । आग लगने से लगभग 11 एकड़ गेहूं की फसल व 18 एकड़ गेहूं का भूसा जल गया ।आग पर काबू पाने वालों में फायर स्टेशन जसपुर के कर्मचारी संदीप असनावडे , सागर सिंह, भावना,भूमिका,सीता तथा सिद्धार्थ पेपर मिल फायर यूनिट के कर्मचारी दीपक सिंह, विवेक सिंह, प्रेम शंकर ,कर्म वीर , नैनी पेपर मिल फायर यूनिट कर्मचारी दीपक तिवारी,विजय सिंह शामिल रहे ।