निषेधाज्ञा लागू कर प्रशासन ने जसपुर के मूर्ति स्थापना विवाद को हवा दे कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले लोगों के काटे पर, आम जनता ने किया प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर के मूर्ति स्थापना विवाद के अत्यधिक गहराने पर प्रशासन ने शांति एवं कानून व्यवस्था बिगड़ने माहौल खराब होने के खतरे के मद्देनजर नजर नगर के प्रमुख व आवश्यक स्थानों पर निषेधाज्ञा लगाकर मूर्ति स्थापना विवाद को हवा देने वाले व माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले लोगों के पर काट दिए । 20 अप्रैल 2026 को अब नगर के संवेदनशील घोषित किए गए स्थानों कालिया वाला मोड़, बीएसवी इंटर कॉलेज, सुभाष चौक, लकड़ी मंडी चौक, पृथ्वीराज चौहान चौक व सूत मिल चौकी क्षेत्रों की सीमा व उसके आसपास परिंदा पर नहीं मार सकेगा । स्थानीय आम जनता ने प्रशासन द्वारा जनहित में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु उठाए गए निषेधाज्ञा लागू किए जाने के निर्णय का स्वागत किया और इस निर्णय को सही समय पर लिया गया व सटीक निर्णय बताया तथा प्रशासन की इस कार्यवाही को निष्पक्ष बताया ।