-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर के ठाकुर मंदिर के सामने मूर्ति स्थापित किए जाने को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद काफी तूल पकड़ गया । 20 अप्रैल 2026 को वर्तमान व पूर्व विधायक द्वारा एक दूसरे को सांय 5:00 बजे बीएसवी इंटर कॉलेज में पहुंचने का चैलेंज दिए जाने से पैदा होने वाली स्थिति की घड़ी का ल़ोग पल-पल इंतजार कर रहे हैं ।
इस मामले को लेकर नगर में जगह-जगह तरह-तरह की चर्चाएं गर्म है । आपस में एक दूसरे से तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। लोग एक दूसरे से पूछ रहे हैं 20 अप्रैल 2026 को सांय 5:00 बजे सीएसवी इंटर कालेज में क्या स्थिति रहेगी? दोनों विधायक निर्धारित समय पर बीएसवी इंटर कॉलेज में पहुंचेंगे या नहीं पहुंचेंगे ? प्रशासन ने इस मामले को लेकर 20 अप्रैल 2026 को वर्तमान व पूर्व विधायक के बीच टकराव की स्थिति पैदा होने और नगर का माहौल खराब होने की आशंका से इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेकर 19 अप्रैल 2026 को ही
जसपुर बीएसवी इंटर कॉलेज, कलिया वाला मोड़, सुभाष चौक लकड़ी मंडी चौक, पृथ्वीराज चौहान चौक व सूत मिल पुलिस चौकी स्थानों को संवेदनशील क्षेत्र मानकर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई थी और 20 अप्रैल 2026 को प्रशासन व पुलिस प्रशासन सुबह से ही पूरी तरह अलर्ट है । माहौल खराब होने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था भंग होने की आशंका से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर 1 प्लाटून पुरुष पीएसी व 1 प्लाटून महिला पीएसी तथा जनपद उधम सिंह नगर के अन्य थानों से भी पर्याप्त फोर्स मंगायी गयी है । पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। संवेदनशील घोषित स्थानों पर लगातार राउंड ले रही है । समझा जा रहा है कि प्रशासन व पुलिस प्रशासन की इतनी बड़ी सतर्कता के चलते बीएसवी इंटर कॉलेज में व संवेदनशील घोषित स्थान पर परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा और शांति एवं कानून व्यवस्था पूर्णतः कायम रहेगी ।