सड़क दुर्घटना में कार चालक की दर्दनाक मौत , परिवार में मचा कोहराम

-सुशील चौहान

उत्तराखण्ड: सड़क दुर्घटना में कर चालक की दर्दनाक मौत हो गई । जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया ।
जानकारी के अनुसार गांव शरीफ नगर, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी 29 वर्षीय नावेद शुक्रवार को रात्रि में कार से अपने गांव शरीफ नगर जा रहा था,तभी उसकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई । जिससे नावेद गम्भीर रूप से घायल हो गया । राहगीरों ने तत्काल उपचार हेतु जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । सड़क दुर्घटना में नावेद की दर्दनाक मौत होने से उसके परिवार में कोहराम मच गया । परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया ।