जसपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत नाजायज चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने एक युवक को एक युवक को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में व्यापक स्तर पर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में दिनांक 14/05/2026 को जसपुर, ऊधम सिंह नगर कोतवाली अंतर्गत हलका नंबर 1 के प्रभारी एसआई ललित सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ रात्रि चेकिंग के दौरान युवक शाहनवाज पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला नई बस्ती नहर पार मंसूरीनगर कोतवाली जसपुर, ऊधम सिंह नगर को एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ धारा 4/25 ARMS ACT के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय 
एसआई ललित सिंह   
कांस्टेबल अरुण कुमार, कोतवाली जसपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड।