-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में प्राथमिक शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार किया गया और उनके शीघ्र निराकरण की मांग की गई ।

18 मई 2026 को जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर के बीआरसी सभागार में प्राथमिक शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता राकेश सिंह चौहान ने एवं संचालन भूपेंद्र सिंह ने किया । बैठक में विकासखंड जसपुर के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं गंभीरता पूर्वक विचार किया गया और उनका शीघ्र निराकरण की मांग की गई । अनिल चौहान ने विगत शैक्षिक सत्र में सेवानिवृत हुए वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान करने का प्रस्ताव रखा। विभाग द्वारा क्षेत्र के बंद पड़े 2 विद्यालयों का पुनः संचालन किये जाने हर्ष व्यक्त किया और छात्र हित में सही ठहराया।इन विद्यालय विद्यालयों के खुलने से सृजित हुए शिक्षकों के चार पदों पर भी हर्ष व्यक्त किया गया। इस मामले में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की गई। राकेश सिंह द्वारा अपने अध्यक्षीय भाषण में कुछ लोगों द्वारा विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से विद्यालय के पुनः संचालन के संबंध में दुष्प्रचार करके विभाग की छवि धूमल करने का जो कुत्सित प्रयास किया गया उसकी घोर निंदा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की जो भी समाचार पत्र विभाग की छवि धूमिल करने वाली खबरों को प्रकाशित करेंगे उनका शिक्षक समाज पूर्णतः बहिष्कार करेगा। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक कुमार, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार राणा, संयुक्त मंत्री राजाराम, लेखाकार जितेंद्र कुमार, हर्ष, विनोद कुमार सेठी, हिमाचल गहलोत, आरिफ हुसैन,आबिद हुसैन, प्रवेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, हृदेश कुमार, अंबुज बिश्नोई, अमित कुमार, मनोज चौधरी, राशिद हुसैन, रविकांत यादव, सुधीर कुमार, भूपेंद्र सिंह, मुनव्वर अली, अभय कुमार, कुलदीप कुमार, महेश सिंह, शुभम, मीनाक्षी चौहान, अंशु सिंह, इस्लाम, जमील अहमद, चंद्र मोहन, आकांक्षा रानी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।