नादेही चीनी मिल प्रशासन द्वारा 8 दिन के अंदर किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान न किये जाने पर भारतीय किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर नादेही चीनी मिल के जीएम से वार्ता की गई और  किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र किये जाने की मांग की ।
नादेही चीनी मिल प्रशासन द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है । जिससे किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है और वे
अत्यधिक परेशान हैं । उनमें भारी रोष व्याप्त है । गन्ने का बकाया भुगतान शीघ्र किये जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता के नेतृत्व में नादेही (जसपुर’ ऊधम सिंह नगर) चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक से वार्ता की । कार्यकर्ताओं ने किसानों के गन्ने के बकाया भुगतान जल्द से जल्द किये जाने की की मांग की । गन्ने के बकाया भुगतान के संबंध में जीएम का संतोषजनक उत्तर न मिलने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मिल प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 8 दिन के ऊ किसानों को उनके गन्ने बकाया भुगतान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन एवं प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जायेगी । इस पर घबराए जीएम ने आश्वासन दिया कि किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान उच्च अधिकारियों से वार्ता कर जल्द करवा दिया जाएगा । वार्ता में अमनप्रीत सिंह, चौधरी किशन सिंह, शीतल सिंह पट्टी वाले, जसवीर सिंह, राजकुमार सैनी, अनिलांश त्यागी, धर्मेंद्र सिंह, संजीव चौधरी शामिल रहे।