किसनों की समस्याओं को लेकर किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी से मिला भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधि मंडल 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल किसने की समस्याओं को लेकर उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नामधारी से मिला और उसने किसनों की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया । प्रतिनिधिमंडल ने किसनों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा ।
भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधि मंडल भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता के नेतृत्व में उत्तराखण्ड किसान आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नामधारी के बाजपुर, ऊधम सिंह नगर स्थित आवास पर पहुंचा । प्रतिनिधि मंडल में शामिल सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनका फूल मालाओं से स्वागत किया । उसके बाद किसानों की समस्याओं पर चर्चा की और मांगो से सबंधित ज्ञापन सौंपा । जिसमें किसानों की वर्ग 4 व वर्ग 3 ख की भूमि के बारे जिक्र किया गया व प्रदेश के किसानों के निजी नलकूपों की बिजली फ्री किये जाने व किसानों के कर्ज माफी की मांग की गई । किसान आयोग के उपाध्यक्ष ने किसानों की उक्त समस्याओं का निराकरण करने का हरसंभव प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया । प्रतिनिधि मंडल में भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ,जिला अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर (पश्चिमी) शीतल सिंह पट्टी वाले ,ब्लॉक अध्यक्ष जसपुर जागीर सिंह,जिला कार्यकारी सदस्य गुरनाम सिंह व तहसील अध्यक्ष जसपुर बलविंदर लाडी शामिल रहे ।