आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री विनय रोहेला के अथक प्रयास से जसपुर में वर्षों स चली आ रही रोडवेज बस स्टैंड की मांग पूरी, गांगूवाला में बनेगा रोडवेज बस स्टैंड, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर 

– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर में लंबी प्रतीक्षा के बाद रोडवेज बस स्टैंड को मंजूरी मिल गई है । रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण जसपुर मौजा गांगूवाला में किया जाएगा ।
लंबे समय से जसपुर में रोडवेज बस स्टैंड बनाने की मांग चली आ रही थी । लेकिन लड़की पड़ी थी । आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहेला ने क्षेत्रवासियों की इस मांग को पूरा करने का कई बार प्रयास किया, लेकिन जसपुर में रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण में बार-बार क्षेत्र की घटिया राजनीति आड़े आ रही थी । जिसके कारण रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण में बार-बार व्यवधान पैदा हो रहा था और रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो पा रहा था । इसी के चलते उनका प्रयास सफल नहीं हो पा रहा था । लेकिन उन्होंने भी जसपुर में रोडवेज बस स्टैंड बनाने का बीड़ा उठा रखा था और कसम खा रखी थी । इस बार उन्होंने इस मामले में गोपनीयता का ब्रह्मास्त्र अपनाया । तब कहीं जाकर उन्हें अपने इस मिशन में कामयाबी मिल पाई । रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण जसपुर के मौजा गांगूवाला में किया जाएगा। जसपुर में रोडवेज बसस्टैंड की मंजूरी मिलने का पता चलने पर क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई ।
जसपुर में रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण की मंजूरी मिलने पर विनय रोहेला बेहद खुश हैं । उन्होंने जसपुर में रोडवेज बस स्टैंड की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया और उनका आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र की जनता को बधाई दी और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया । गौरतलब ह कि विनय रोहेला इससे पहले भी जसपुर क्षेत्र में आकाशवाणी केंद्र का निर्माण करने, जसपुर के प्रमुख स्थान सुभाष चौक पर 100 फुट से ऊंचा राष्ट्रीय धज स्थापित कराने,जसपुर नगर पालिका के नए भवन का निर्माण कराने, रेलवे लाइन की मंजूरी कराने, जीजीआईसी में मौसम विज्ञान केंद्र स्थापित कराने, पास के जंगल में सफारी विकसित कराने व चिड़ियाघर की मंजूरी कराने आदि विकास कार्य करा चुके हैं । जसपुर क्षेत्र में ये सब विकास कार्य करा कर वे जसपुर क्षेत्र की जनता का दिल जीत चुके हैं मैं कोई दो राय नहीं है ।