जसपुर क्षेत्र के गांव रामनगर वन में सांड द्वारा गंभीर रूप से घायल किये गए वृद्ध की उपचार के दौरान मौत 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: सांड द्वारा गंभीर रूप से घायल किये गए वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जनपद ऊधम सिंह नगर के क्षेत्र जसपुर अंतर्गत गांव रामनगर वन निवासी करीब 75 वर्षीय वृद्ध अमीर हुसैन पुत्र  रमजानी विगत दिनों अपने खेत पर जा रहे थे, तभी उन्हें एक सांड ने मारकर घायल कर दिया था । परिजनों ने उनका काफी इलाज कराया लेकिन वे ठीक नहीं हो पाए और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई ।