– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में एक दिवसीय सेवा सप्ताह के अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ने किया । 

विशेष चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य केंद्र जसपुर के साथ-साथ जिला चिकित्सालय रुद्रपुर एवं उप जिला चिकित्सालय काशीपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले विभिन्न प्रकार के मरीजों का उपचार किया गया । इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ विधायक आदेश चौहान द्वारा फीता काटकर किया गया । शिविर में 1137 रोगियों का पंजीकरण कर उपचार किया गया जिसमें बीपी शुगर से ग्रस्त रोगी, गर्भवती महिलाओं, मानसिक रोग से ग्रस्त रोगी हृदय रोगी हड्डी रोग से ग्रस्त रोगी आदि की जांच जांच, एक्स-रे एवं दवाई निशुल्क देकर कर लाभान्वित किया गया
चिकित्सा शिविर का आयोजन जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धीरेंद्र मोहन गहलोत के नेतृत्व में किया गया । जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपस्थित होकर सेवाएं प्रदान की गई । जिसमें
डॉक्टर सोनम जैन स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर कीर्ति मेहरा फिजिशियन, डॉक्टर राजीव पुनेठा बाल रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर तनुज सिंह तोमर सर्जन, डॉक्टर आशु सिंघल ऑर्थोपेडिक, डॉ गीतांजलि नेत्र विशेषज्ञ के साथ-साथ डॉक्टर जितेंद्र,डॉक्टर अर्पित, अविरल चौहान, महिला डॉक्टर महताब, महिला चिकित्सक डॉक्टर हर्षिता , डा संयम, साजिद, राहुल, रवि, राकेश के साथ-साथ स्वास्थ्य केंद्र जसपुर के अंतर्गत विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत सीएचओ ,आशा फैसिलिटेटर, विभिन्न क्षेत्रों की आशाओं द्वारा शिविर को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया गया । चिकित्सा अधीक्षक ने सभी का आभार व्यक्त किया ।