भाजपा ओबीसी मोर्चा के सम्मान समारोह में पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड:
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला काशीपुर द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें पुराने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश सिंह प्रजापति द्वारा सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया । सभी के विचारों एवं दिशा निर्देश से आगे बढ़ने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया ।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रूप किशोर, जिला महामंत्री राजेश सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश सैनी, जिला मंत्री सुमित प्रजापति, मंडल अध्यक्ष विपिन पाल, पारस प्रजापति, दीवान सैनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी गुरु दर्शन बग्गा, पाबला , राम सिंह,कृपाल सिंह नारायण सिंह, सुजीत सिंह, महेश यादव , हरि सिंह, दीपक ,भारत यादव , कैलाश गुप्ता, राकेश सागर आदि मौजूद रहे ।