आपदा प्रबंधन मंत्री विनय रोहेला के आदेश पर विद्युत कर्मियों को रातों-रात बदलना पड़ा जसपुर की लक्ष्मी नगर कॉलोनी का फुंका हुआ ट्रांसफार्मर, कॉलोनी वासियों ने जताया मंत्री का आभार

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: रात्रि के दौरान जसपुर ऊसिंन की लक्ष्मी नगर कॉलोनी का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गया । आपदा प्रबंधन मंत्री विनय रोहेला के मौखिक आदेश पर विद्युत कर्मियों को फुंका हुआ ट्रांसफार्मर रातों-रात बदलना पड़ा । कॉलोनी वासियों ने मंत्री विनय रोहेला का आभार व्यक्त किया ।‌
दिनांक 14/07/2026 की रात्रि में जसपुर की प्रमुख कॉलोनी लक्ष्मी नगर के गेट नंबर 1 का ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने के कारण लक्ष्मी नगर कॉलोनी व आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई । जिससे गर्मी के करण लोग परेशान हो गए । कॉलोनी वासियों ने ट्रांसफार्मर फुंकने पर
लाइनमैन एवं हाइडिल को फोन पर  सूचना देकर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की मांग की । इस उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है रात्रि में ठीक करना संभव नहीं है । विद्युत कर्मियों द्वारा न सुनने पर कालोनी वासियों ने इसकी सूचना आपदा प्रबंधन मंत्री विनय रोहेला को दी। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को फोन करके रात्रि में अस्थाई ट्रांसफार्मर रखवाकर कॉलोनी की लाइट को सुचारू करने का मौखिक आदेश दिया । उनके आदेश पर विद्युत कर्मियों ने रुका हुआ विद्युत ट्रांसफार्मर रात को ही बदला । तब कहीं जाकर लक्ष्मी नगर कॉलोनी वं आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी और लोगों ने राहत की सांस ली ।‌‌ फुंका हुआ ट्रांसफार्मर रातों-रात बदलवा कर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने पर कॉलोनी वासियों ने मंत्री विनय रोहेला को धन्यवाद एवं उनका आभार व्यक्त किया ।