– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड । जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र के नगर जसपुर में हरेला पर्व के शुभ पर अवसर पर पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेन्द्र मोहन सिंघल द्वारा आवास विकास रोड पर स्वयं निर्मित (स्वर्गीय श्री हरगोविंद प्रसाद सिंघल मेमोरियल खेल मैदान) मिनी स्टेडियम के प्रांगण में वृक्षारोपण का व्यापक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, खेल प्रेमियों ,जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं,सामाजिक संगठनों व्यापार मंडल, राष्ट्र सेव मंच, अग्रवाल सभा,पूर्व सैनिक संगठन, समदर्शी संस्था,पीस क्लब आदि के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ-चढ़कर भाग लिया । कार्यक्रम के समापन पर आगंतुकों को जलपान कराया गया । कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी लोगों का धन्यवाद दिया और उनका आभार व्यक्त किया । हरेला के पर्व पर जसपुर क्षेत्र में आयोजित हने वाला वृक्षारोपण का क्षेत्र का सबसे व्यापक कार्यक्रम रहा ।