– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : जसपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 46 पाउच अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है । जिसके तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में जसपुर पुलिस द्वारा दिनांक 16.07.2026 को गश्त, चैकिंग के दौरान खूब सिंह पुत्र बलवीर सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम देवीपुरा थाना जसपुर जनपद ऊधम सिंह नगर को 46 पाउच कच्ची शराब खाम के साथ देवीपुरा के पास गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध संख्या- 283/26 धारा- 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की ।
पुलिस टीम:
1- प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश पाण्डेय
2-उप निरीक्षक श संतोष देवरानी
3-हेड कांस्टेबल देश राज सिंह
4-कांस्टेबल अशोक कुमार कोतवाली जसपुर उधम सिंह नगर ।