– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड:: जसपुर ऊसिंन क्षेत्र में चोर सक्रिय हो गए । चोरों ने एक ही रात में दो गांव के दो घरों में चोरी कर डाली और सोने चांदी के गहने और नकदी चोरी करके ले गए ।
जानकारी के अनुसार चोर 15/16 जुलाई की रात्रि में पीछे से दीवार कटकर यानी कि नकब लगाकर
जनपद ऊधम सिंह नगर की जसपुर कोतवाली अंतर्गत गांव रामनगर वन निवासी मुन्ने शाह पुत्र नन्हे शाह के घर में घुस गये और कमरे में रखे एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने का नाक का फूल, एक चांदी का गले का हार, 3-4 जोड़ी चांदी की पायल और 35000 रूपए नकद चोरी करके ले गए । जब परिजन दूसरे कमरे में सोए हुए थे , जबकि और दिन परिजन उसी कमरे में सोते थे । वसीम ने बताया कि उन्हें घटना का पता उसे समय चला जब वे रात्रि करब
जनपद ऊधम सिंह नगर की जसपुर कोतवाली अंतर्गत गांव रामनगर वन निवासी मुन्ने शाह पुत्र नन्हे शाह के घर में घुस गये और कमरे में रखे एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने का नाक का फूल, एक चांदी का गले का हार, 3-4 जोड़ी चांदी की पायल और 35000 रूपए नकद चोरी करके ले गए । जब परिजन दूसरे कमरे में सोए हुए थे , जबकि और दिन परिजन उसी कमरे में सोते थे । वसीम ने बताया कि उन्हें घटना का पता उसे समय चला जब वे रात्रि करब 1:00 बजे पानी पीने के लिए उठे । उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी । घटना की सूचना मिलने पर जसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने ने घटना स्थल का जायजा लिया । उक्त जानकारी देते हुए मुन्ने शाह के पुत्र वसीम ने बताया कि उनका ₹100000 से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है । उन्होंने बताया कि उनके घर के पास स्थित स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे घटना को कवर नहीं कर पाए ।
जसपुर के गांव भगवंत पुर में भी हुई चोरी
जसपुर : गांव रामनगर वन के पास के गांव भगवंतपुर में चोर एक घर की खिड़की की जाली तोड़कर घर में घुसकर गहने व ₹20000 नकद चोरी करके ले गए ।
जानकारी के अनुसार चोर 15/16 जुलाई 2026 की रात्रि में जनपद ऊधम सिंह नगर की जसपुर कोतवाली अंतर्गत गांव भगवंतपुर निवासी बृजपाल सिंह पुत्र कल्लू सिंह के घर की खिड़की की ग्रिल (जाली) काटकर
उनके घर में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे कुछ गहने व ₹20000 नकद चोरी करके ले गए । परिजनों को घटना का पता उस समय चला, जब वे सुबह को सो कर उठे ।
उनके घर में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे कुछ गहने व ₹20000 नकद चोरी करके ले गए । परिजनों को घटना का पता उस समय चला, जब वे सुबह को सो कर उठे ।परिजनों ने 112 के माध्यम से घटना की सूचना पुलिस को दी । पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और घटना इस साल का निरीक्षण किया ।
चोरी की घटनाओं से चौकन्ने हुए गांव वासी, चोरी की घटनाओं की घटनाओं के खुलासे की मांग
जसपुर : क्षेत्र में एक ही रात में दो गांवों के दो घरों में चोरी की घटनाएं होने से गांव वासियों में रोष व्याप्त है । जब से उक्त गांव में चोरी की यह घटनाएं हुई हैं, तब से लोग रात को चौकन्ने होकर सो रहे हैं , ताकि और चोरी की घटनाएं हो सकें। घटनाओं से संबंधित परिजनों। व गांव वासियों ने चोरी की इन दोनों घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है ।