– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर क्षेत्र के गांव खेड़ा लक्ष्मी पुर निवासी एक नशेड़ी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।
जानकारी के अनुसार गांव खेड़ा लक्ष्मीपुर, जसपुर, ऊधम सिंह नगर निवासी 32 वर्षीय आसिफ पुत्र स्वर्गीय महमूद हसन
ने 8 अगस्त 2026 को सुबह के समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । बताया गया कि आसिफ ने सुबह होते ही अपनी मां हुस्न जहां से पैसे मांगे । उसकी मां के पास उसे देने के लिए पैसे नहीं थे । वह उसके लिए पैसों का इंतजाम करने के लिए गांव में गई थी । जब वह घर लौटी तो उसे आसिफ पंखे में फांसी के फंदे पर लटका मिला । वह उसे फांसी के फंदे पर लटका देखकर सन्न रह गई । घटना का पता चलने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई । घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने बताया कि आसिफ नशा करने का आदी था । घर पर केवल आसिफ और उसकी मां ही थे । आसिफ का एक भाई महफूज बाहर गया हुआ था । दूसरा भाई आदिल पड़ोस में अलग परिवार के रूप में रहता है । इस घटना से गांव में सन्नाटा छा गया ।