भाजपा नेता खड़क सिंह चौहान ने जसपुर के पूर्व भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सरां के निधन पर जताया शोक,शोकाकुल परिजनों का बंधाया ढांढस 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड:भारतीय किसान यूनियन,जसपुर, ऊधम सिंह के पूर्व अध्यक्ष गांव बक्सोरा, जसपुर, ऊधम सिंह नगर निवासी भूपेंद्र सिंह सरां का लंबी बीमारी के बाद 19 सितंबर 2026 को निधन निधन हो गया था। 28 सितंबर 2026 को बक्सोरा गुरुद्वारा साहिब में उनकी आत्मा की शांति के लिए अखंड पाठ का भोग व अंतिम अरदास का आयोजन किया गया । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर खड़क सिंह चौहान ने कार्यक्रम में पहुंचकर उनके शोकाकुल परिवार से मिलकर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिजनों का ढांढस बंधाया।