जसपुर कोतवाली में तैनात हेड मोहर्रिर के युवा पुत्र अभय लोहिया की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत,परिवार में मचा कोहराम,पुलिस विभाग में शोक की लहर

उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर की जसपुर कोतवाली में तैनात हेड मोहर्रिर प्रकाश राम लोहिया के 22 वर्षीय पुत्र अभय लोहिया की सड़क में दर्दनाक मौत हो गई। उसके असामयिक निधन की इस अति दु:खद व हृदय विदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई । लोग परिजनों का ढांढस बंधा रहे हैं । लेकिन शोक-संतप्त परिजन इस अपार दु:ख को नहीं सह पा रहे हैं ।