जसपुर में दुकान से दिनदहाड़े मोबाइल चोरी करके ले गए दो युवक

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: दो युवक दिनदहाड़े जसपुर की मोबाइल की एक दुकान से मोबाइल चोरी करके ले गए ।
जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर 2026 को  दिन में ही दो युवक जसपुर,ऊसिंन के गांधी पार्क के पास स्थित राजकुमार बाठला की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से मोबाइल चोरी करके ले गए । घटना का पता चलते ही आसपास के व्यापारी दंग रह गए । चोरों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई । जिसमें दो युवक उक्त दुकान से मोबाइल चोरी करके ले जाते साफ दिखाई दिए ।