भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता के खेत से दूसरी बार मोटर चोरी 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता के खेत से चोर मोटर करके छोरी ले गए इससे पहले भी पिछले वर्ष उनके खेत से मोटर चोरी हो गई थी ।
जनपद ऊधम सिंह नगर के थाना जसपुर अंतर्गत गांव कालिया वाला निवासी भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि उनका खेत जसपुर-पतरामपुर मार्ग पर कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय के सामने स्थित है, जो नगर से सटा हुआ है । इसके बावजूद चोर उनके खेत पर बनी कोठरी का ताला तोड़कर उनकी डबल फेस की मोटर चोरी करके ले गए । जिससे उनके करीब 15000 रुपए का नुकसान हो गया । उन्होंने बताया कि चोर पिछले वर्ष भी उनकी मोटर चोरी करके ले गए थे । पुलिस उसका भी आज तक पता नहीं लगा पाई । उन्होंने कृषि उत्पादन मंडी समिति के कार्यालय जैसे प्रमुख स्थान के पास से मोटर चोरी होने पर अफसोस जताया । उन्होंने कहा कि नगर के प्रमुख स्थान से चोरी होना  पुलिस की भूमिका पर प्रश्न चिन्ह है और उसकी लापरवाही का नतीजा है ।